हादसे का शिकार होने से बचा सीएम नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर, हवा में उड़े टीन शेड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करने अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। राजगीर में शुक्रवार को CM नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान 2 टीन शेड हवा में उड़ने लगे। गनीमत रही कि ये मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना बड़ा..

सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करने अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। राजगीर में शुक्रवार को CM नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान 2 टीन शेड हवा में उड़ने लगे। गनीमत रही कि ये मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी के उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ का उद्घाटन किया।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वीवीआईपी लैंडिंग ज़ोन के आसपास इस तरह की हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है।
तेल खत्म होने का मामला सामने आया
गौरतलब हो कि 26 मई 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर का तेल खत्म होने का मामला सामने आया था। लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में वो काफी व्यस्त थे। लगातार अलग-अलग जगह दौरा कर रहे हैं। 26 मई को मसौढ़ी के गांधी मैदान में चुनावी सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तेल खत्म होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से संपतचक के चैनपुर और फिर पटना लौटना पड़ा था।