सीएम नीतीश का विवादित बयान, क्या महिलाओं का नहीं है ख्याल?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीत के पीछे   महिलाओं की बड़ी भूमिका है। २० सालों से सीएम हैं  और महिलाओं के वो खुद को रक्षक भी बताते है  लेकिन सदन में विपक्ष की महिलाएं उनसे क्यों नाराज़ है ?क्यों राबड़ी देवी को ये बोलना पड़ा कि महिलाएं नंगी रहती थी क्या??क्या नीतीश कुमार

सीएम नीतीश का विवादित बयान, क्या महिलाओं का नहीं है ख्याल?
CM NITISH

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच बिहार विधान परिषद में बुधवार को  तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को महिला विरोधी करार दिया और उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई।

जीत के पीछे   महिलाओं की बड़ी भूमिका

बता दें कि  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीत के पीछे   महिलाओं की बड़ी भूमिका है। २० सालों से सीएम हैं  और महिलाओं के वो खुद को रक्षक भी बताते है  लेकिन सदन में विपक्ष की महिलाएं उनसे क्यों नाराज़ है ?क्यों राबड़ी देवी को ये बोलना पड़ा कि महिलाएं नंगी रहती थी क्या??क्या नीतीश कुमार २००५ के बाद जन्में है??? आखिर क्यों??एक महिला जिसको किचेन से सदन तक पहुंचाया गया वो यह बोलने पर मजबूर हो गई। आज सदन में बैठी हर  वो महिला क्यों खुद को अपमानित महसूस कर रही है।

इस बयान के बाद क्या कुछ बदलेगा??

बता दें कि नीतीश कुमार ने  कहा था  कि महिलाएं २००५ से पहले सुंदर दिखती थी क्या , कपड़े पहनती थी क्या?? वहीं राबड़ी देवी ने इसका विरोध करते हुए सीएम नीतीश से पूछा था  क्या महिलाएं पहले नंगी रहती  थी??बता दें कि पूरे बिहार में नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता है जिन्हें महिलाओं का सबसे ज्यादा वोट जाता है डाटा के हिसाब से , लेकिन इस बयान के बाद क्या कुछ बदलेगा?? क्या महिलाएं बिहार में बदलाव चाहेंगी ? सबके ज़ेहन में ऐसे  बहुत सारे सवाल है । ये वही बिहार है जहां महिलाओं के नाम शादी के कार्ड पर पुरुष से पहले लिखे जाते हैं , ये वही बिहार है जहां महिलाओं को देवी समान पूजा जाता है ,