CM सम्राट चौधरी ने परिवार संग बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, राज्य की समृद्धि की कामना

बिहार की सत्ता संभालने के बाद आस्था और परंपरा के संग अपना जुड़ाव दिखाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को सपरिवार बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा...

CM सम्राट चौधरी ने परिवार संग बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, राज्य की समृद्धि की कामना

‎बिहार की सत्ता संभालने के बाद आस्था और परंपरा के संग अपना जुड़ाव दिखाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को सपरिवार बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की, जिससे उनके नए कार्यकाल की आध्यात्मिक शुरुआत का संदेश भी साफ तौर पर सामने आया।

‎20 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहे

‎बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब 20 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहे, जहां उन्होंने विशेष पूजा संपन्न की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सीएम अपने परिवार पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मंदिर पहुंचे थे। सभी ने मिलकर भगवान शिव की पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

‎धार्मिक दौरों का सिलसिला जारी

‎मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद 16 अप्रैल को उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।अब बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन के साथ उनका यह धार्मिक क्रम जारी है।बता दें कि सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।