पटना के बापू सभागार में भावुक पल: छात्र ने खून से बनाई तस्वीर, खान सर ने दी नसीहत
राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित मशहूर शिक्षक खान सर के सेमिनार ‘पढ़ाई और स्वरोजगार’ के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे सभागार को स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने खान सर को अपने खून से बनाई गई तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर खास तौर पर नीम की लकड़ी पर बनाई गई थी। तस्वीर देखते ही खान सर ने छात्र की सराहना करते हुए....
राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित मशहूर शिक्षक खान सर के सेमिनार ‘पढ़ाई और स्वरोजगार’ के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे सभागार को स्तब्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने खान सर को अपने खून से बनाई गई तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर खास तौर पर नीम की लकड़ी पर बनाई गई थी। तस्वीर देखते ही खान सर ने छात्र की सराहना करते हुए कहा, इन्होंने पेड़ बहुत अच्छा चुना है। नीम का। हम भी नीम जैसे हैं, स्वाद में भले कड़वे लगें, लेकिन बीमारी ठीक करने का काम करते हैं।
शिक्षा और स्वरोजगार पर जोर
हालांकि, जब छात्र ने बताया कि तस्वीर उसने अपने खून से बनाई है, तो माहौल भावुक हो गया। इस पर खान सर ने तुरंत उसे समझाते हुए कहा,यह ठीक नहीं है, ऐसा मत करिए… हम टेंशन में आ जाएंगे। इसके बाद उन्होंने छात्र को गले लगाकर स्नेह जताया।इस सेमिनार में UPSC, BPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था। खान सर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से नौकरी हासिल करना जरूरी है लेकिन युवाओं को आगे चलकर खुद का रोजगार शुरू करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
महंगी पढ़ाई पर बड़ा बयान
शिक्षा को सुलभ बनाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब छात्रों को लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भी बेहतर तैयारी की जा सकती है। साथ ही उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देश के किसी भी बोर्ड के टॉप-3 छात्रों को उनके संस्थान में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
राजनीतिक सवालों से दूरी बनाते हुए खान सर ने साफ कहा हम फिलहाल छात्रों के बीच हैं। राजनीति पर वही लोग बात करें जो उसमें हैं।
महंगाई और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चिंता
उन्होंने LPG की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर भी चिंता जताई। कहा कि गैस की कमी नहीं है, लेकिन महंगाई का असर छात्रों के खाने-पीने पर साफ दिख रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा भारत शांति का प्रतीक है। हमें युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध के मार्ग पर चलना चाहिए। खान सर ने बताया कि उन्होंने एक अस्पताल की शुरुआत की है और जल्द ही ब्लड बैंक भी शुरू किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को कम खर्च में इलाज और रक्त उपलब्ध हो सके।













