नीतीश के बाद कौन? महिलाओं ने उठाई निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक नई और दिलचस्प मांग सामने आई है। कुछ महिलाएं चाहती हैं कि उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य की कमान सौंपी जाए।राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को ‘सुधार वाहिनी’ से जुड़ी महिलाओं ने इस मांग को लेकर अनोखा सत्याग्रह किया।.....
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक नई और दिलचस्प मांग सामने आई है। कुछ महिलाएं चाहती हैं कि उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार को राज्य की कमान सौंपी जाए।राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को ‘सुधार वाहिनी’ से जुड़ी महिलाओं ने इस मांग को लेकर अनोखा सत्याग्रह किया। महिलाएं बापू की प्रतिमा के पास बैठीं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।
जनता का भरोसा बना रहेगा
सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने की खबर से वे काफी दुखी हैं। उनके अनुसार, ऐसे समय में अगर निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं, तो जनता का भरोसा बना रहेगा और शासन में निरंतरता बनी रहेगी। सत्याग्रह में शामिल महिलाओं का कहना था कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए जो काम अब तक हुए हैं, वे सराहनीय हैं। उनका मानना है कि निशांत कुमार अपने पिता के रास्ते पर चलते हुए इन्हें आगे बढ़ा सकते हैं।
निशांत कुमार सादगी पसंद
उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार सादगी पसंद हैं और राजनीति में भले सक्रिय न हों, लेकिन उनकी छवि साफ-सुथरी है जो जनता के विश्वास के लिए जरूरी है। महिलाओं को सुरक्षा का वही माहौल मिलेगा, जैसा अब तक मिलता आया है।उनका कहना है कि राज्य में महिलाओं के लिए जो काम हुए हैं, वो काफी अहम हैं और वे चाहती हैं कि यह सिलसिला जारी रहे। बता दें कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग ने बिहार की सियासत में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मांग को कितना राजनीतिक समर्थन मिलता है।













