पटना में CNG पर महंगाई की मार, ₹2 प्रति किलो बढ़ी कीमत

राजधानी Patna में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गेल की ओर से सप्लाई होने वाली सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दर...

पटना में CNG पर महंगाई की मार, ₹2 प्रति किलो बढ़ी कीमत

राजधानी Patna में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गेल की ओर से सप्लाई होने वाली सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दर लागू होने के बाद अब शहर के अलग-अलग सीएनजी पंपों पर गैस 92.90 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।

पंप संचालकों के मुताबिक नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि आपूर्ति और परिचालन लागत बढ़ने के कारण दरों में संशोधन किया गया है।

बता दें कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से वाहन चालकों में नाराजगी है। खासकर रोजाना सीएनजी पर निर्भर ऑटो चालकों का कहना है कि बढ़ती लागत से उनकी कमाई प्रभावित हो रही है।पटना में बड़ी संख्या में वाहन सीएनजी आधारित हैं और इसे पेट्रोल-डीजल के मुकाबले पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।