सीएम नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा, पटना यूनिवर्सिटी में गूंजे "सम्राट Go Back" के नारे, विरोध के बीच हुआ उद्घाटन

पटना यूनिवर्सिटी में सोमवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही परिसर में ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे गूंजने लगे, जिससे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। छात्रों के विरोध और.....

सीएम नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा, पटना यूनिवर्सिटी में गूंजे "सम्राट Go Back" के नारे, विरोध के बीच हुआ उद्घाटन

पटना यूनिवर्सिटी में सोमवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही परिसर में ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे गूंजने लगे, जिससे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। छात्रों के विरोध और भारी भीड़ के बीच प्रशासन ने जल्दबाजी में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न कराया, जिसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री तुरंत वहां से रवाना हो गए।

कुलपति को भी औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला
कार्यक्रम से पहले ही छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर अपने समर्थकों के साथ परिसर पहुंच गए थे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि इस कार्यक्रम की सूचना छात्रसंघ को नहीं दी गई, यहां तक कि कुलपति को भी औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला।विरोध के दौरान शांतनु शेखर हाथ में ताला लेकर भवन को बंद करने पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को घेरकर अपनी नाराजगी भी जताई। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम त्यागराजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे, इसके बावजूद भीड़ को काबू में करना चुनौतीपूर्ण रहा। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।बताया जा रहा है कि करीब 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रशासनिक (G+8) और एकेडमिक (G+9) भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय का मुख्यालय नए प्रशासनिक भवन में शिफ्ट किया जाएगा, जबकि पीजी विभागों को नए एकेडमिक ब्लॉक में स्थानांतरित किया जाएगा।नए भवन में CCTV, सेमिनार हॉल, शुद्ध पेयजल, लिफ्ट, सोलर प्लांट, सब-स्टेशन, पार्किंग और गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे छात्रों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।