ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश, पटना की खानकाहों में की इबादत

बिहार समेत पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं ईद के पावन मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहब्बत, अमन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस खास दिन पर वे आज पटना की विभिन्न खानकाहों में पहुंचे और इबादत कर राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी।शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार.....

ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश, पटना की खानकाहों में की इबादत

बिहार समेत पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं ईद के पावन मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहब्बत, अमन और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस खास दिन पर वे आज पटना की विभिन्न खानकाहों में पहुंचे और इबादत कर राज्य की खुशहाली की दुआ मांगी।शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार सबसे पहले  खानकाह मुजीबिया पहुंचे, जहां उन्होंने सजदा कर प्रदेश की तरक्की और शांति के लिए दुआ की। इसके बाद उन्होंने खानकाह-ए-मुनअमिया  में भी हाजिरी दी और इबादत में शामिल हुए।  जो पटना सिटी के मित्तन घाट में स्थित है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खानकाह बारगाहे इश्क भी पहुंचे, जहां उन्होंने सिर झुकाकर अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान वे लोगों के साथ मिलकर सेवई और सूखे मेवे का लुत्फ उठाते नजर आए।

सीएम नीतीश ने कि दुआ
इससे पहले ईद के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने दुआ की कि इस मुबारक दिन पर खुदा सब पर अपनी रहमत बरसाएं और बिहार में सुख-शांति और समृद्धि कायम रहे।बता दें कि सीएम नीतीश के साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उत्तराधिकार को लेकर अटकलें तेज
 बता दें कि इस बार ईद के मौके पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बारिश के बीच हजारों लोगों ने नमाज अदा की। खराब मौसम के बावजूद बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं समेत करीब 20 हजार लोग नमाज में शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर रही। पिछले लगभग 20 वर्षों से सर्वधर्म समभाव की नीति को अपनाते हुए मुख्यमंत्री खुद गांधी मैदान पहुंचकर नमाज के बाद लोगों से मुलाकात करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।हालांकि, उनकी जगह उनके बेटा निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा और राजनीतिक हलकों में उत्तराधिकार को लेकर अटकलें तेज हो गईं।