आरा में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा, लोगों को करेंगे संबोधित और विपक्ष को देंगे संदेश
आज चिराग पासवान की अगुवाई में आरा के रमना मैदान में एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे ‘नव संकल्प महासभा’ नाम दिया गया है। पार्टी के अनुसार, यह रैली चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।रैली में हजारों की संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इस ...

आज चिराग पासवान की अगुवाई में आरा के रमना मैदान में एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसे ‘नव संकल्प महासभा’ नाम दिया गया है। पार्टी के अनुसार, यह रैली चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।रैली में हजारों की संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इस रैली की तैयारियों में जुटे हुए थे। मंच, सुरक्षा व्यवस्था, और प्रचार सभी मोर्चों पर व्यापक तैयारी की गई है।राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह महासभा लोजपा (रामविलास) की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और चिराग पासवान इस रैली के जरिए बड़ा संदेश देना चाहते हैं।
चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे
बता दें कि बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से आज नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे। चिराग इस दौरान लोगों को संबोधित करेंगे और विपक्ष को संदेश भी देंगे। गौरतलब हो कि , पिछले दिनों चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जोरों से हो रही थी। पार्टी की ओर से कई सारे पोस्टर लगाए गए, जिसके जरिये चिराग पासवान से चुनाव लड़ने की अपील की गई। जिसके बाद आज बेहद ही खास दिन माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, चिराग पासवान आज विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कौन से सीट से वह चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा कर सकते हैं।
रैली में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग
इधर, आज आरा के रमना मैदान में होने वाली रैली को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें भोजपुर जिले के साथ-साथ पटना, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल जिले के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। वहीं इस रैली के दौरान चिराग पासवान क्या कुछ ऐलान करते हैं, विधानसभा सीट को लेकर क्या घोषणा की जाएगी, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।