शिक्षा विभाग में खत्म होगी लेटलतीफी, मंत्री मिथिलेश तिवारी लाएंगे सिंगल विंडो सिस्टम

पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों के जोरदार प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज के बीच बिहार के नए शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने बड़ा बयान दिया है। पदभार संभालने के तुरंत बाद मंत्री ने साफ कहा कि..

शिक्षा विभाग में खत्म होगी लेटलतीफी, मंत्री मिथिलेश तिवारी लाएंगे सिंगल विंडो सिस्टम

पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों के जोरदार प्रदर्शन और पुलिस लाठीचार्ज के बीच बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। पदभार संभालने के तुरंत बाद मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा विभाग में कोई भी बहाली नहीं रुकेगी और जल्द ही सभी लंबित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।मीडिया से बातचीत में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि “जो भी उलझे तार हैं, उन्हें सुलझाया जाएगा। कोई भी बहाली नहीं फंसेगी।” उन्होंने संकेत दिए कि TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट रोडमैप सामने ला सकती है।

शिक्षा विभाग में लागू होगा सिंगल विंडो सिस्टम

शिक्षा मंत्री ने विभागीय कामकाज में देरी और फाइलों के लंबे चक्कर पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अब “लेटलतीफी नहीं चलेगी” और लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए कई दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।मंत्री ने कहा कि वे खुद शिक्षक रह चुके हैं और जानते हैं कि विभाग में आम लोगों और शिक्षकों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए विभाग में “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू किया जाएगा, ताकि सभी काम एक ही जगह से तेजी से निपटाए जा सकें।

एक हफ्ते में साझा करेंगे विजन

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग को लेकर अपना विजन सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और रोजगार पर फोकस करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व में बिहार ने “चरवाहा विद्यालय से IIM तक का सफर” तय किया है और अब शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने पर काम होगा।