फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य का सख्त एक्शन, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के दुरुपयोग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ बिहार पुलिस साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। रोहिणी आचार्य ने अपने वेरीफाइड सोशल मीडिया हैंडल के .....

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य का सख्त एक्शन, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के दुरुपयोग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बनाए जा रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ बिहार पुलिस साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
रोहिणी आचार्य ने अपने वेरीफाइड सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि कई फेक प्रोफाइल्स उनके नाम से एक्टिव हैं, जिनके माध्यम से आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन अकाउंट्स से पोस्ट किए गए किसी भी कंटेंट से उनका कोई संबंध नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है।

वेरीफाइड (ब्लू टिक) अकाउंट को ही फॉलो करें
उन्होंने अपने समर्थकों और आम लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और केवल उनके वेरीफाइड (ब्लू टिक) अकाउंट को ही फॉलो करें। बाकी सभी अकाउंट्स को फर्जी बताते हुए उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी।रोहिणी के अनुसार, फर्जी अकाउंट चलाने वालों की पहचान कर ली गई है और इससे जुड़े जरूरी सबूत साइबर सेल को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल साइबर सेल संबंधित अकाउंट्स के आईपी एड्रेस और लोकेशन की जांच में जुटी हुई है।गौरतलब है कि सिंगापुर में रहने के बावजूद रोहिणी आचार्य बिहार और देश की राजनीति में लगातार सक्रिय रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार और नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने महंगाई और रुपये की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला भी बोला था।