खाकी फिल्म देखकर सीखी चोरी! थावे मंदिर चोरी का सनसनीखेज खुलासा
बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दिन पहने गए जूते, बैग और मुफलर भी बरामद किए हैं। वहीं चोरी गए सोने के मुकुट....
बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दिन पहने गए जूते, बैग और मुफलर भी बरामद किए हैं। वहीं चोरी गए सोने के मुकुट, हार और छतरी की बरामदगी के लिए यूपी के गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज में लगातार छापेमारी जारी है।
फिल्म और यूट्यूब से सीखा अपराध का तरीका
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने थावे भवानी मंदिर में हुई 1.08 करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने चोरी से पहले बिहार पुलिस पर बनी फिल्म ‘खाकी’ और यूट्यूब पर मौजूद कई क्राइम वीडियो देखे थे। इन्हीं वीडियो से प्रेरित होकर उसने चोरी की पूरी योजना तैयार की।पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके एक साथी ने 10 और 11 दिसंबर को मंदिर की रेकी की थी और पूरी तैयारी के बाद वारदात को अंजाम दिया।
दीपक राय पेशेवर मंदिर चोर है
SP अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, केस में 12 विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। 5 दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में लगातार छापेमारी की गई।तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमुनिया थाना क्षेत्र तक पहुंची।यहां से देवानंद राय के बेटे दीपक राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ के दौरान दीपक ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।दीपक राय पेशेवर मंदिर चोर है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच में सामने आया कि वह पहले भी कई मंदिर चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
जेल से छूटते ही बनाई चोरी की साजिश
जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक राय 13 नवंबर को जेल से बाहर आया था और इसके बाद उसने थावे दुर्गा मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रची।इतना ही नहीं, आरोपी इससे पहले 3 मार्च को यूपी के मऊ जिले के शीतला मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।गौरतलब है कि 17 दिसंबर को थावे दुर्गा मंदिर के गर्भगृह से माता रानी का सोने का मुकुट, सोने की छतरी और हार चोरी कर लिया गया था।घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की तस्वीरें सामने आई थीं। सुराग देने वालों के लिए गोपालगंज पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था, हालांकि तब कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी थी।













