आरा में जनसंवाद के दौरान भावुक पल: “सीएम पद न छोड़ें” पोस्टर देख मुस्कुराए नीतीश कुमार

बिहार के आरा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल छू लिया। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि जनता और नेता के बीच गहरे जुड़ाव की झलक बन गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़े एक युवक ने “ आदरणीय नीतीश कुमार कृपया सीएम पद न छोड़ें, आपकी बिहार को आवश्यकता है” लिखा पोस्टर उठा रखा था। जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस पोस्टर पर....

आरा में जनसंवाद के दौरान भावुक पल: “सीएम पद न छोड़ें” पोस्टर देख मुस्कुराए नीतीश कुमार

बिहार के आरा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल छू लिया। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि जनता और नेता के बीच गहरे जुड़ाव की झलक बन गया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़े एक युवक ने “ आदरणीय नीतीश कुमार कृपया सीएम पद न छोड़ें, आपकी बिहार को आवश्यकता है” लिखा पोस्टर उठा रखा था। जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस पोस्टर पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मी को इशारा कर उसे अपने पास मंगवाया।

 भावनाएं साफ झलक रही थीं
पोस्टर को ध्यान से पढ़ने के बाद उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान उभरी, जिसमें भावनाएं साफ झलक रही थीं। कुछ पलों के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों की नजरें उसी दृश्य पर टिक गईं। यह पल कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोग इसे जनता के विश्वास और नेता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। उनके लंबे कार्यकाल ने राज्य के विकास और राजनीतिक दिशा पर गहरी छाप छोड़ी है. यही वजह है कि जनता के एक वर्ग के बीच उनके प्रति खास भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलता है—जिसकी झलक इस पोस्टर में साफ नजर आई।

बिहार के विकास का नया रोडमैप पेश किया
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन पटना के बापू सभागार से बिहार के विकास का नया रोडमैप पेश किया। अपने संबोधन में सीएम ने बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्योरा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की भी जमकर सराहना की। वहीं विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। जब पति (लालू यादव) हटे तो अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को कुर्सी पर बैठा दिया, लेकिन महिलाओं के उत्थान पर ध्यान नहीं दिया।