बुलेट चलाना और कुकिंग करना ही काम—राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का तंज

जन शक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने...

बुलेट चलाना और कुकिंग करना ही काम—राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का तंज

जन शक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने INDIA गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी “जरूरी मुद्दों से भटकते रहते हैं” और उन्हें राजनीति से ज्यादा अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा,बुलेट चलाना और कुकिंग करना ही उनका काम है, वही करते रहें।”

‎नीतीश कुमार के मुद्दे पर प्रतिक्रिया

‎वहीं जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा, तो तेज प्रताप यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राहुल गांधी शुरू से ही ऐसे मुद्दों में उलझे रहते हैं। . शुरू से बुलेट चलाते हुए उनका शौक पूरा हुआ नहीं,अब इनको लालच हो गया कुर्सी पर बैठने का... ई लालचपंती से दूर रहें. ..जो अपना कुकिंग कर रहे थे..मीट-मुर्गा बना रहे थे..वही करें।इतना ही नहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने आगे कहा नीतीश कुमार के जाने से इन्हें (राहुल) क्या मतलब है क्या ये बिहार की गद्दी पर बैठना चाहते हैं?

‎प्रियंका गांधी पर सकारात्मक टिप्पणी

‎तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कर दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी नेतृत्व करने में सक्षम हैं और INDIA गठबंधन को वह बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं।उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी ज्यादा प्रभावी नेतृत्व दे सकती हैं।

‎बिहार सरकार और रोजगार पर बयान

‎वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर सरकार रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है तो उसे केवल वादों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाने चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या है, जिससे युवा नशे जैसी समस्याओं की ओर भी जा रहे हैं। यदि रोजगार उपलब्ध कराया जाए तो युवाओं को बेहतर दिशा मिल सकती है।