पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, JDU ने 2030 के लिए 200 सीटों का लक्ष्य रखा
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने 3 मई से राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। इस बीच JDU ने 2030....
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने 3 मई से राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। इस बीच JDU ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य तय किया है।मंगलवार को JDU कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद निशांत कुमार ने घोषणा की कि वे 3 मई से बिहार यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। खास तौर पर ‘संजय अंकल’ यानी संजय कुमार झा भी इस अभियान का हिस्सा होंगे।
पार्टी की प्रतिक्रिया
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि फिलहाल निशांत जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और आगे की रणनीति पार्टी स्तर पर तय की जाएगी। वहीं नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को JDU विधायक दल का नेता चुना गया है। नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई और नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था।
JDU विधायकों ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में JDU विधायकों ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की और करीब 90 मिनट चली इस बैठक में उन्होंने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खुद भी पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह काम जारी रखेंगे।बैठक के बाद अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को मेहनत करने और अगली बार बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ने को कहा है।













