जदयू के पूर्व नेता केसी त्यागी ने थामा रालोद का हाथ, जयंत चौधरी की मौजूदगी में ली सदस्यता

राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जदयू के वरिष्ठ और लंबे समय तक पार्टी के रणनीतिकार रहे केसी त्यागी ने अब राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।नई दिल्ली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी पार्टी में...

जदयू के पूर्व नेता केसी त्यागी ने थामा रालोद का हाथ, जयंत चौधरी की मौजूदगी में ली सदस्यता

राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जदयू के वरिष्ठ और लंबे समय तक पार्टी के रणनीतिकार रहे केसी त्यागी ने अब राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।नई दिल्ली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर त्यागी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने का श्रेय चौधरी चरण सिंह को जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही उन्हें हापुड़ से चुनाव लड़ने का मौका दिया था।

 किसी पद या चुनावी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं है
त्यागी ने साफ किया कि उनका रालोद में आना किसी पद या चुनावी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं है, बल्कि वह जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 52 साल पहले जब रालोद की नींव रखी जा रही थी, तब भी वे उस मंच का हिस्सा थे।गौरतलब है कि केसी त्यागी 2003 से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से जुड़े रहे। समता पार्टी और जनता दल के विलय के बाद बनी इस पार्टी में उन्होंने महासचिव, राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता जैसे अहम पद संभाले।हाल ही में उन्होंने जदयू से दूरी बना ली थी। हालांकि त्यागी का कहना था कि उन्होंने औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया।केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि लगभग आधी सदी का उनका साथ रहा है और उनके प्रति सम्मान आज भी कायम है।