पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे के गायब होने से परिवार परेशान, सोशल मीडिया पर अपील

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। Gopal Mandal के बेटे तरुण कुमार नीरज पिछले दो दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक ....

पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे के गायब होने से परिवार परेशान, सोशल मीडिया पर अपील

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  गोपाल मंडल(Gopal Mandal) के बेटे तरुण कुमार नीरज पिछले दो दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार नीरज 18 मई की दोपहर करीब 2:18 बजे भागलपुर के बरारी स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर से निकले थे। उस समय उन्होंने व्हाइट और ब्लैक रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहन रखा था। उनके गले में हेडफोन था और कंधे पर साइड बैग टंगा हुआ था।

परिजनों का कहना है कि शाम करीब चार बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद से परिवार का उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने लोगों से मदद की अपील शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से तरुण कुमार नीरज को खोजने में सहयोग मांगा गया है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9304916998 नंबर पर सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके।

परिवार की बढ़ी चिंता

बता दें कि घटना के बाद परिवार और करीबी लगातार संभावित जगहों पर तलाश कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही तरुण कुमार नीरज के बारे में कोई अहम जानकारी सामने आएगी।