मोतिहारी में बवाल! स्कूल बस ने ली BCA छात्र की जान, उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन के दौरे से पहले सड़क जाम

बिहार के मोतिहारी में शनिवार की सुबह उस वक्त मातम और गुस्से में बदल गई, जब एक होनहार छात्र की मौत ने पूरे शहर को हिला दिया। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब देश के उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन के दौरे की तैयारियां चल रही थीं। एक तरफ वीवीआईपी आगमन की तैयारियां, दूसरी तरफ सड़क पर पड़ी बेटे की लाश—इस विरोधाभास ने सिस्टम पर कई बड़े सवाल खड़े....

मोतिहारी में बवाल! स्कूल बस ने ली BCA छात्र की जान, उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन के दौरे से पहले सड़क जाम

बिहार के मोतिहारी में शनिवार की सुबह उस वक्त मातम और गुस्से में बदल गई, जब एक होनहार छात्र की मौत ने पूरे शहर को हिला दिया। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब देश के उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन के दौरे की तैयारियां चल रही थीं। एक तरफ वीवीआईपी आगमन की तैयारियां, दूसरी तरफ सड़क पर पड़ी बेटे की लाश—इस विरोधाभास ने सिस्टम पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक पर एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने BCA छात्र अभिषेक कुमार को कुचल दिया।अभिषेक, जो पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि क्षेत्र का रहने वाला था, परीक्षा देने के लिए शहर आया था।स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और साथी छात्र भड़क उठे। वहीं परिजन ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायल छात्र को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस होने के बावजूद सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। छोटी बहन सड़क पर डेड बॉडी रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रहा। एसपी-डीएसपी ने समझाने की कोशिश की, नहीं मानने पर उन्हें सड़क से घसीट कर हटाया गया। हाथापाई की नौबत आ गई, इस दौरान मृतक की मां के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया।मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

इसी बीच वीवीआईपी दौरा
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच देश के उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन का कार्यक्रम तय है। वो मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम जाएंगे। वहां महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। बिहार के राज्यपाल सैयद आता हसनैन और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद उराष्ट्रपति दोपहर करीब डेढ़ बजे चरखा पार्क स्थित गांधी संग्रहालय जाएंगे। 3 बजे पूर्वी चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम जाएंगे।