हाजीपुर में गांधी सेतु के पाया नंबर नौ के पास बोल्डर से टकराकर बाढ़ के पानी में डूबी नाव; आठ लोग बचाए गए, दो की तलाश जारी

वैशाली जिले के हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेरसिया दियारा से दीघा की ओर से जा रही एक नाव बाढ़ के पानी में बोल्डर से टकराकर असंतुलित होकर डूब गई। नाव पर करीब दस लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो लोग बाढ़ के तेज बहाव में लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

हाजीपुर में गांधी सेतु के पाया नंबर नौ के पास बोल्डर से टकराकर बाढ़ के पानी में डूबी नाव; आठ लोग बचाए गए, दो की तलाश जारी

DESWA DESK : वैशाली जिले के हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेरसिया दियारा से दीघा की ओर से जा रही एक नाव बाढ़ के पानी में बोल्डर से टकराकर असंतुलित होकर डूब गई। नाव पर करीब दस लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो लोग बाढ़ के तेज बहाव में लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नाव तेरसिया दियारा इलाके से गुजरते हुए महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर नौ के पास पहुंची ही थी कि बाढ़ के पानी में छिपे एक बड़े बोल्डर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गई। नाव डूबते ही सवार लोगों के बीच चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। 

हादसे के वक्त कुछ लोग तैरकर किनारे आने में सफल रहे, वहीं चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए डूब रहे आठ लोगों को बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। एसडीआरएफ की टीम, गंगा ब्रिज थाना पुलिस और डीएम वर्षा सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से गंगा के तेज बहाव में लापता दो लोगों की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।