बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 22 मई तक ठप रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अगले 37 घंटे परेशानी भरे हो सकते हैं। राज्य में बिजली सेवाओं को और आधुनिक बनाने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 22 मई तक ठप रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अगले 37 घंटे परेशानी भरे हो सकते हैं। राज्य में बिजली सेवाओं को और आधुनिक बनाने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी नए बिलिंग सिस्टम पर शिफ्ट होने जा रही हैं। इसी तकनीकी अपग्रेड के कारण बुधवार शाम 7 बजे से शुक्रवार 22 मई की सुबह 8 बजे तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

लाखों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

ऊर्जा विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया बिजली कनेक्शन, लोड बढ़ाने या घटाने की सुविधा, नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी तमाम डिजिटल सेवाएं काम नहीं करेंगी। इससे लाखों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी

हालांकि विभाग ने साफ किया है कि इस दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की खबर है। अगर तकनीकी बंदी के दौरान मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है या रिचार्ज नहीं हो पाता है, तब भी बिजली सप्लाई नहीं काटी जाएगी।

शिकायतों के समाधान में भी तेजी आएगी

ऊर्जा विभाग का कहना है कि नया बिलिंग सिस्टम पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, तेज और पारदर्शी होगा। इससे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बेहतर डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी और शिकायतों के समाधान में भी तेजी आएगी।

उपभोक्ताओं से अपील

बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए पहले ही बिजली बिल जमा कर दें और स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर लें, ताकि सेवा बंद रहने के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े।