पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की कार हादसे में मौत, शव देखकर बेहोश हो गईं JDU विधायक विभा देवी

पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम अखिलेश अपने घर से गाड़ी लेकर निकले थे लेकिन घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इत....

पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ यादव के बेटे की कार हादसे में मौत, शव देखकर बेहोश हो गईं JDU विधायक विभा देवी

पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम अखिलेश अपने घर से गाड़ी लेकर निकले थे लेकिन घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
जब अखिलेश का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश लाया गया, तो वहां मातम छा गया। बेटे का शव देखते ही मां विभा देवी बेहोश हो गईं। परिवार और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है।अखिलेश कुमार नवादा में पेट्रोल पंप का संचालन करते थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी अच्छी भागीदारी रहती थी। लोग उन्हें एक मिलनसार, सहज और व्यवहारकुशल व्यक्ति के रूप में जानते थे। उनके तीन बेटे हैं, जो पटना में पढ़ाई कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
अखिलेश का अंतिम संस्कार उनके दादाजी की मूर्ति के सामने किया गया। उनके बड़े बेटे रचित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।अखिलेश के पिता और पूर्व विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव का नाम पहले भी एक बड़े आपराधिक मामले में सामने आ चुका है। साल 2016 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उन्हें निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पिछले साल  हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई।इस घटना के बाद उनकी पत्नी विभा देवी ने राजनीतिक मोर्चा संभाला और वर्तमान में वे नवादा से जदयू विधायक हैं।इससे पहले वो राजद में थीं। 2020 में भी उन्होंने चुनाव जीता था।