मंत्री से प्रोफेसर तक: अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में शुरू की नई शिक्षकीय पारी

‎बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पटना के ए.एन कॉलेज में बतौर असिस्...

मंत्री से प्रोफेसर तक: अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में शुरू की नई शिक्षकीय पारी

‎बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पटना के ए.एन कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी पहली क्लास लेकर अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की।बुधवार को मंत्री अशोक चौधरी एएन कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों को राजनीति विज्ञान का पाठ पढ़ाया। इस मौके को उन्होंने भावुक और खास बताते हुए कहा कि यह उनके पिता के सपने के साकार होने जैसा है।

नई शुरुआत

‎सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे “नई शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पॉलिटिकल साइंस को केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का माध्यम बनाकर पढ़ाएं, ताकि छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान हो सके। गौरतलब है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। पूरी चयन प्रक्रिया के बाद 2025 में परिणाम जारी हुआ, जिसमें कुल 274 उम्मीदवारों का चयन हुआ—इनमें अशोक चौधरी का नाम भी शामिल रहा।इसके बाद फरवरी 2026 में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने उन्हें एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में जॉइनिंग कराई। इस मौके पर मंत्री के साथ मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही भी मौजूद रहे