इनकार से इकरार तक: निशांत कुमार की कैबिनेट में एंट्री लगभग तय

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में जल्द ही एक नया और अहम चेहरा जुड़ सकता है। खबर है कि निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं।सूत्रों के मुताबिक, ...

इनकार से इकरार तक: निशांत कुमार की कैबिनेट में एंट्री लगभग तय

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में जल्द ही एक नया और अहम चेहरा जुड़ सकता है। खबर है कि निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं।सूत्रों के मुताबिक, JDU नेताओं की देर रात चली अहम बैठक के बाद निशांत कुमार ने सरकार का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। इससे पहले वे लगातार सक्रिय राजनीति और किसी भी पद से दूरी बनाए हुए थे।

ललन सिंह समेत JDU के कई वरिष्ठ नेता पटना लौट रहे

बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें समझाया कि मौजूदा राजनीतिक हालात में उनका सरकार में शामिल होना पार्टी और राज्य—दोनों के लिए जरूरी है। लंबी चर्चा के बाद उन्होंने अपना रुख बदल लिया।आज दिल्ली से ललन सिंह समेत JDU के कई वरिष्ठ नेता पटना लौट रहे हैं। उनके साथ बातचीत के बाद निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने का आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने पहले ही दिए थे संकेत:

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही संकेत दे चुके थे कि अगर निशांत कुमार कैबिनेट में शामिल होते हैं तो उन्हें खुशी होगी। अब माना जा रहा है कि यह संकेत हकीकत में बदल सकता है।7 मई को पटना के गांधी मैदान में बड़े स्तर पर कैबिनेट विस्तार की तैयारी है। इस दौरान कुल 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।आगे की राजनीतिक संभावनाओं के मद्देनजर मंत्रियों की 6 सीटें खाली रखने की संभावना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं।बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के दो नेताओं (विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।