बंगाल से तमिलनाडु तक बदला सियासी गणित, बड़े उलटफेर के संकेत
देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में 2026 विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर संकेत दिया है,...
देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में 2026 विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर संकेत दिया है, जहां कई राज्यों में सत्ता बदलती दिख रही है।
पश्चिम बंगाल: पहली बार बीजेपी सरकार की ओर
पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। 293 सीटों पर जारी मतगणना में बीजेपी 190+ सीटों पर बढ़त बनाकर पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।वहीं तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 100 सीटों का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिख रही है।
असम: बीजेपी का दबदबा कायम
असम की 126 सीटों में से बीजेपी 90 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। यहां मुकाबला लगभग एकतरफा नजर आ रहा है और पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है।वहीं तमिलनाडु में इस बार चुनावी तस्वीर चौंकाने वाली है। एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम 100+ सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।सत्ताधारी डीएमके ७१ के आसपास सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
केरल: कांग्रेस की वापसी तय?
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 100 सीटों के पार बढ़त के साथ सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है।वहीं लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 35 सीटों पर पीछे चल रही है।वहीं पुडुचेरी की 30 सीटों में बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि इन रुझानों से साफ है कि 2026 के विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।खासतौर पर बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में जहां पारंपरिक समीकरण टूटते नजर आ रहे हैं।













