पटना समेत 16 जिलों में बारिश,15 जिलों में रेड, 19 में येलो अलर्ट
प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।राजधानी पटना समेत बिहार के 16 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। दोपहर में ही आसमान पर घने बादल छा गए और अंधेरा जैसा माहौल ..
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अब राहत की बारिश का दौर शुरू हो गया है लेकिन ये राहत अपने साथ खतरे की चेतावनी भी लेकर आई है। प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।राजधानी पटना समेत बिहार के 16 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। दोपहर में ही आसमान पर घने बादल छा गए और अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में रेड अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कई जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है
बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई तक हल्की धूप, बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।मौसम में इस बदलाव के पीछे प्री-मानसून गतिविधियां मुख्य वजह हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ का असर और स्थानीय स्तर पर तापमान व नमी के टकराव से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।













