किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,सीमा पर कस्टम नियम लागू, बढ़ी सख्ती

बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी बिहार, किशनगंज एवं...

किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,सीमा पर कस्टम नियम लागू, बढ़ी सख्ती

बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी बिहार, किशनगंज एवं अररिया के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। 

‎त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎कस्टम नियमों को लेकर सख्ती

‎बता दें कि भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों कस्टम नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। नेपाल की ओर से 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी के नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

‎इस नई सख्ती के बाद नेपाल की सीमा चौकियों पर निगरानी तेज कर दी गई है, वहीं भारत की ओर से भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दोनों देशों के सुरक्षा बल सीमा पर आवाजाही और सामान की जांच को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं।

‎सीमा चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी है

‎सीमा क्षेत्र में पहले की तुलना में अब चेकिंग ज्यादा व्यवस्थित और कड़ी हो गई है। खासकर छोटे व्यापारियों और रोजमर्रा के आवागमन करने वाले लोगों के लिए नए नियमों के तहत प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य किया जा रहा है।बता दें कि नेपाल प्रशासन ने अपनी भंसार (कस्टम ड्यूटी) नीति को सख्ती से लागू करते हुए सीमा चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सशस्त्र पुलिस बल को भी अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि यह नियम पहले से अस्तित्व में था, लेकिन व्यवहारिक कठिनाइयों के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था।