पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 9 मई को नए मुख्यमंत्री की शपथ—कौन संभालेगा कमान?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता से लेकर नई दिल्ली तक जश्न का माहौल है। 206 सीटों के साथ बीजेपी..
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कोलकाता से लेकर नई दिल्ली तक जश्न का माहौल है। 206 सीटों के साथ बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है और अब सबसे बड़ा सवाल है—राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
पिछले चुनाव के मुकाबले 129 सीटें ज्यादा
बीजेपी ने इस बार चुनाव में शानदार बढ़त हासिल करते हुए 206 सीटें जीती हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 129 सीटें ज्यादा हैं। पिछली बार पार्टी को 77 सीटों पर ही जीत मिली थी। इस बड़ी जीत के बाद पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे नाम सुवेंदु अधिकारी का माना जा रहा है। पिछले पांच सालों से नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे अधिकारी ने इस बार बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया है। इस जीत ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है।
सस्पेंस बरकरार
हालांकि बीजेपी के पिछले फैसलों को देखें तो पार्टी अक्सर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाती रही है। ऐसे में अंतिम फैसला क्या होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
इसी बीच, यह भी चर्चा है कि बीजेपी महिला चेहरे को आगे कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह ममता बनर्जी के मुकाबले एक बड़ा राजनीतिक संदेश होगा।महिला उम्मीदवारों में रूपा गांगुली और अग्निमित्रा पॉल के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। रूपा गांगुली लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी हैं और राज्य में महिला मोर्चा की कमान भी संभाल चुकी हैं। वहीं अग्निमित्रा पॉल भी पार्टी की सक्रिय और मुखर नेता मानी जाती हैं।
बीजेपी किस चेहरे पर भरोसा जताती है
नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित होगा। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्य की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। अब देखना होगा कि बीजेपी किस रणनीति के साथ सरकार बनाती है और किसे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपती













