पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, सम्राट सरकार की नई टीम तैयार

बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ...

पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, सम्राट सरकार की नई टीम तैयार

बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद सम्राट चौधरी ने अपनी नई टीम के साथ सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन का बड़ा संदेश देने की कोशिश की।

 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में कुल 32 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, एलजेपी (रामविलास) से 2, जबकि HAM और RLM से एक-एक नेता को जगह दी गई। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी, जिसने पूरे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक अहमियत दे दी।

राजधानी पटना भगवामय 

प्रधानमंत्री मोदी पटना एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे। पूरे रास्ते जगह-जगह उनका स्वागत हुआ, फूलों की बारिश की गई और राजधानी पटना भगवामय नजर आई। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें “अंग, बंग और कलिंग” की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई दी।

 कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह 

शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और पूरे समारोह के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कई नए चेहरों को भी मौका

पहले चरण में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी, दमोदर रावत, नीतीश मिश्रा और संजय सिंह समेत कई नेताओं ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।इस कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। बीजेपी की ओर से मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वहीं जेडीयू ने निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता जैसे नए चेहरों पर भरोसा जताकर भविष्य की राजनीति का संकेत दिया है।

जातीय संतुलन भी चर्चा का केंद्र

सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का जातीय संतुलन भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नई कैबिनेट में EBC वर्ग से 10, OBC से 6, दलित समुदाय से 7, सवर्ण समाज से 9 और मुस्लिम समुदाय से 1 मंत्री को प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए कुल 5 महिला मंत्रियों को जगह दी गई है, जिनमें सबसे अधिक 3 मंत्री जेडीयू कोटे से हैं।गांधी मैदान में इस आयोजन के लिए तीन बड़े मंच बनाए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जबकि बीजेपी कार्यालय के बाहर “हरे राम-हरे कृष्ण” भजन-कीर्तन के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।