आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-टिपर टक्कर के बाद लगी आग, 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 18 घायल

आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कुछ ही पलों में एक सामान्य यात्रा दर्दनाक त्रासदी में बदल गई, जब यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई।मार्कापुरम जिले के रायवरम इलाके के पास गुरुवार को एक प्राइवेट ट्रैवल बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते....

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-टिपर टक्कर के बाद लगी आग, 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 18 घायल

आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। कुछ ही पलों में एक सामान्य यात्रा दर्दनाक त्रासदी में बदल गई, जब यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई।मार्कापुरम जिले के रायवरम इलाके के पास गुरुवार को एक प्राइवेट ट्रैवल बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत
बताया जा रहा है  इस भीषण हादसे में अब तक 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, और करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।यह दुर्घटना स्लैब क्वारी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस सामने चल रहे टिपर से जा टकराई। टक्कर के बाद कुछ ही सेकंड में बस में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया।

राहत और बचाव कार्य:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मार्कापुरम के डीएसपी नागराजू ने बताया कि अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 18 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:
पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे पर एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है, यह घटना उसका दर्दनाक उदाहरण है।