बांग्लादेश में भीषण हादसा: पद्मा नदी बनी मौत का कुंआ, 23 की गई जान
बांग्लादेश से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। राजधानी ढाका के पास एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी बस अचानक पद्मा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही मिनटों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। स्थानीय लोग बिना समय गंवाए राहत कार्य में जुट गए और कई .....
ईद की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि बांग्लादेश से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। राजधानी ढाका के पास एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी बस अचानक पद्मा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही मिनटों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। स्थानीय लोग बिना समय गंवाए राहत कार्य में जुट गए और कई लोगों को बचाने की कोशिश की गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 5:15 बजे दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ। ईद मनाकर लौट रहे यात्री बस में सवार थे और अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस को पद्मा नदी पार कराने के लिए नाव पर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया।देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सीधे नदी में समा गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। खराब मौसम के बावजूद बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला।बस के अंदर से 14 शव बरामद किए गए, जबकि गोताखोरों ने नदी से दो महिलाओं के शव निकाले। कई घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कई लोग लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
सरकार की प्रतिक्रिया
घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली।उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक ड्राइवर की गलती थी या सिस्टम की बड़ी लापरवाही?













