बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक टकराए 4 वाहन, सात की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। कर्नाटक के ग्रामीण ज़िले होसकोटे के बाहरी इलाके में हुए इस चेन रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार यह हादसा होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की ओर ..........
कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। कर्नाटक के ग्रामीण ज़िले होसकोटे के बाहरी इलाके में हुए इस चेन रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार यह हादसा होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक XUV 700 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी आगे चल रहे एक कैंटर से जा भिड़ी।
कार भी इस भीषण टक्कर की चपेट में आ गई
इस बीच पीछे से आ रही एक और कार भी इस भीषण टक्कर की चपेट में आ गई। देखते ही देखते हाईवे पर चार वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की अहमियत को उजागर करता है।













