पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा पिंकी की संदिग्ध मौत पर बवाल,सड़क पर उतरे ग्रामीण,पप्पू यादव का बड़ा हमला

पटना के फुलवारीशरीफ में इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के विरोध में शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा की मौत को हत्या बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गोपाल रविदास .........

पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा पिंकी की संदिग्ध मौत पर बवाल,सड़क पर उतरे ग्रामीण,पप्पू यादव का बड़ा हमला

पटना के फुलवारीशरीफ में इंटर की छात्रा पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के विरोध में शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा की मौत को हत्या बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ उन्होंने एम्स गोलंबर के पास पटना-औरंगाबाद मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। 

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी और फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार सुबह पिंकी कुमारी की कोचिंग संस्थान की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना को संदिग्ध बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज
जानकारी के लिए बता दें कि पिंकी, पटना के चक मूसा जानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता सत्येंद्र राय किसान हैं और मां सरस्वती देवी गृहिणी हैं। पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी। इंटर फर्स्ट ईयर की छात्रा पिंकी इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही थी और रोज की तरह सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी। वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, जो फिलहाल जेल में बंद हैं, उनके आधिकारिक X अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया। पोस्ट में घटना को हत्या बताया गया और बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए।