पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत,तीनों केस में जमानत, शाम तक रिहाई संभव

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी कानूनी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें तीन अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी है। हाल ही में पटना पुलिस ने 1995 के एक पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। अब सभी मामलों में बेल मिलने के बाद उनके जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है।फिलहाल सांसद बेउर जेल में बंद हैं, लेकिन अदालत....

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत,तीनों केस में जमानत, शाम तक रिहाई संभव

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी कानूनी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें तीन अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी है। हाल ही में पटना पुलिस ने 1995 के एक पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। अब सभी मामलों में बेल मिलने के बाद उनके जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है।कोर्ट ने जमानत देते हुए आदेश दिया कि जब भी मामले की सुनवाई होगी तो उन्हें सशरीर उपस्थित होना होगा। पप्पू यादव आज शाम 5 बजे के बाद कभी भी रिहा हो सकते हैं। सांसद के वकील शिवनंदन भारती ने ये जानकारी दी है।वहीं जमानत मिलने के तुरंत बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,“सत्यमेव जयते! सभी मुकदमों में जमानत हो गई है, सांसद पप्पू यादव जी शीघ्र आजाद होंगे। वह न्याय और इंसाफ के लिए सदैव लड़ते रहेंगे। नाइंसाफी और अन्याय को न कभी बर्दाश्त किया है, न करेंगे।”

बम धमकियों से बाधित रहा कोर्ट का कामकाज
सूत्रों के अनुसार, जमानत पहले भी मिल सकती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों के कारण न्यायालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था।इस मुद्दे पर भी पप्पू यादव की ओर से सवाल उठाए गए थे। एक पोस्ट में लिखा गया था:
“यह कैसा कानून का राज है? पटना सिविल कोर्ट को लगातार चार दिनों से बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, कोर्ट का काम ठप पड़ जा रहा है। क्या यह पप्पू यादव जी को जेल में कैद रखने के लिए अपराधी-माफिया-सरकार-पुलिस प्रशासन का षड्यंत्र है? नीतीश कुमार जी देखिए आपकी पुलिस का कारनामा।”

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था
गौरतलब हो कि पप्पू यादव को 6 फरवरी को पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उन्हें इस केस में जमानत मिल गई, लेकिन पुलिस ने 2 केस और जोड़ दिए।कोर्ट ने उन दोनों मामलों में पप्पू यादव को फिर जेल भेज दिया था। दोनों ही मामले कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े थे, जिनमें एक 2017 और दूसरा 2019 में दर्ज किया गया था।9 फरवरी से पटना सिविल कोर्ट में लगातार उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी।

कई जिलों में ईमेल से धमकी
बता दें कि शुक्रवार को भी बिहार के पूर्णिया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।कुल मिलाकर, तीन मामलों में जमानत मिलने के बाद अब सांसद पप्पू यादव की रिहाई लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई