राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, बिहार में 32 IPS अधिकारी बने जिला प्रभारी, डीजीपी के निर्देश पर नियुक्ति

राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस नई व्यवस्था के तहत ये अधिकारी न केवल संबंधित जिलों की कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे, बल्कि थानों के नियमित निरीक्षण, आपराधिक....

राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, बिहार में 32 IPS अधिकारी बने जिला प्रभारी, डीजीपी के निर्देश पर नियुक्ति

राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस नई व्यवस्था के तहत ये अधिकारी न केवल संबंधित जिलों की कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे, बल्कि थानों के नियमित निरीक्षण, आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी और गंभीर मामलों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद 
बता दें कि यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य सरकार अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी से पुलिसिंग सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस कदम से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा, जिन्हें अब अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिलने की उम्मीद है।

एनएच खान को पटना का जिला प्रभारी
बता दें कि एडीजी ईओयू एनएच खान को पटना का जिला प्रभारी बनाया गया है, जबकि वैशाली की जिम्मेदारी पीएचक्यू के आईजी मनोज कुमार को दी गई है। एडीजी अमित कुमार जैन को सारण के साथ‑साथ बक्सर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं  गया की कमान एडीजी रवीन्द्रण शंकरन को सौंपी गई है। नालंदा का प्रभार एडीजी आर मलार विजी को दिया गया है। भोजपुर जिले के लिए एडीजी पंकज कुमार दराद को जिम्मेदारी मिली है, जबकि दरभंगा जिले की निगरानी एडीजी सुधांशु कुमार करेंगे।

बिहार में 32 IPS अधिकारी बने जिला प्रभारी
1.ADG EOU एनएच ख़ान को मिला पटना का ज़िम्मा
2.वैशाली का जिला प्रभारी PHQ के IG मनोज कुमार को बनाया गया 
3.ADG अमित कुमार जैन को सारण
4.IG संजय कुमार को मुजफ्फरपुर
5.ADG रवीन्द्रण शंकरन को गया 
6.ADG आर मलार विजी को नालंदा
7.ADG पंकज कुमार दराद को भोजपुर
8.ADG अमित कुमार जैन को बक्सर का भी जिम्मा 
9.ADG सुधांशु कुमार को दरभंगा
10.ADG सुनिल कुमार को जहानाबाद और अरवल का जिम्मा 
11.ADG डा कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर
12.ADG पारसनाथ को मुंगेर
13.DIG आनंद कुमार को मोतिहारी
14.ADG अजिताभ कुमार को गोपालगंज और खगड़िया का जिम्मा 
15.ADG संजय सिंह को सिवान और पूर्णिया का जिम्मा 
16.ADG अमित राज को बेतिया और बगहा  का जिम्मा 
17.ADG अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा का जिम्मा 
18.IG अनसुइया रणसिंह साहु को औरंगाबाद का जिम्मा 
19.DIG राजीव रंजन 2 को नवादा
20.IG पी कन्नन को जमुई और अररिया
21.IG एस प्रेमलता को भागलपुर और नवगछिया 
22.IG रंजीत कुमार मिश्रा को मधुबनी
23.DIG राजीव रंजन 1 को बांका
24.DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो को रोहतास
25.DIG हरप्रीत कौर को भभुआ
26.DIG मीनू कुमारी को बेगूसराय
27.DIG तौहीद परवेज को किशनगंज
28.DIG सुशील कुमार को शिवहर
29.DIG राशिद जमां को सीतामढ़ी
30.DIG अनिल कुमार को सहरसा और सुपौल 
31.DIG जयकांत को कटिहार
32.DIG राजेन्द्र कुमार भील को मधेपुरा का जिला पुलिस प्रभारी बनाया गया।