होली के गानों पर ठुमके लगाते दिखे जदयू विधायक गोपाल मंडल,महिला सिंगर के साथ जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
बिहार जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। एक बार फिर वो अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मंच पर होली खेले रघुवीरा अवध में और रंग बरसे भींगे चुनर वाली जैसे गानों की धुन बजी, तो विधायक मंडल पूरे जोश में नजर आए।

बिहार जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। एक बार फिर वो अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वैसे तो गोपाल मंडल को अक्सर विवादित बयान देते हुए देखा जाता है लेकिन इस बार भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक गोपाल मंडल भी होली पर ठुमके लगाते दिखे
होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।जहां जदयू विधायक गोपाल मंडल भी होली पर ठुमके लगाते दिखे। होली का रंग और गोपाल मंडल का अंदाज, दोनों ही हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नवगछिया के गोपाल गौशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक गोपाल मंडल होली का जश्न जमकर मनाते दिखे।
विधायक खुद को रोक नहीं पाए
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि रंग-गुलाल से सराबोर इस कार्यक्रम में गायक और गायिका ने जब मंच संभाला, तो विधायक खुद को रोक नहीं पाये। मंच पर होली खेले रघुवीरा अवध में और रंग बरसे भींगे चुनर वाली जैसे गानों की धुन बजी, तो विधायक मंडल पूरे जोश में नजर आए। विधायक ने गायिका के साथ मंच पर नाचते हुए 500 रुपये का नोट उन्हें भेंट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने सोमवार को लोकप्रिय अंगिका गायक छैला बिहारी में कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने का न्योता दिया है।