Khagaria News : असम बरौनी पाइपलाइन में सेधमारी, लोगों में तेल लूटने की मची होड़, खेत में बिखड़ा हजारो लीटर तेल

Khagaria News : असम बरौनी पाइपलाइन में सेधमारी, लोगों में तेल लूटने की मची होड़, खेत में बिखड़ा हजारो लीटर तेल

खगड़िया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है। खेतों में तेल बिखरा पड़ा है। उसे लूटने के लिये भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। किसी के हाथ में बल्टी है, तो किसी के हाथ में जग। तो कोई गैलन तो कोई ड्राम लेकर ही आ गया है। कई अपने वाहन से वहां पहुंचे हैं ताकी तेल लूट सके। तेल लूटने वाले लोगों की संख्या देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है मानों पूरा गांव ही लुटेरा बन गया है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के तेलौछ पंचायत की है। यहां फर्रेह के बहियार में असम बरौनी पाइपलाइन है। बताया जा रहा है कि इस पाइपलाइन में सेंधमारी कर हजारों लीटर क्रूड वायल की चोरी की गई है। यही नहीं हजारो लीटर तेल खेतों में बिखड़े पड़े हैं जिसे लूटने के लिये लोगों की भारी भीड़ है। बताया जा रहा है कि  स्थानीय लोगों ने जब खेतों में क्रूड देखा तो लूट मच गई। इसके बाद आईओसी से जुड़े लोगों को मामले की जानकारी दी गई। जब आईओसी के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुढ़े-बच्चे तेल भर रहे हैं। कोई अपना गैलन भर रहा है तो कोई ड्राम। इसकी जानकारी पुलिस थाने को भी दी गई। आईओसी के लोगों ने मामला दर्ज कराने को लेकर कहा। आपको बता दें कि 5 साल पहले इसी इलाके में पाइपलाइन से तेल निकालते टैंकर को पुलिस ने पकड़ा था।  और उसे जब्त कर लिया था। इलाके के लोग लगातार तेल चोरी की आशंका व्यक्त करते रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है।