भोजपुर के सदर अस्पताल में चमत्कार, बिना ऑपरेशन महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

भोजपुर के सदर अस्पताल में चमत्कार, बिना ऑपरेशन महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म

Bihar के Sadar Hospital bhojpur में चमत्कार हो गया। एक साथ प्रसुता ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। एक साथ तीन बेटे के जन्म होनी की जानकारी जैसे ही प्रसुता के परिजनों को लगी उनके बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। पूरे शहर में इस बात की चर्चा होने लगी। इधर आरा सदर अस्पताल के प्रसूती वार्ड में बिना ऑपेरशन हुए तीनों बच्चे को जन्म देने के बाद जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ बताये जा रहे हैं। वहीं तीनों बच्चों को देखने के लिए सदर अस्पताल के कर्मचारियों की भीड़ प्रसूति वार्ड में उमड़ पड़ी। महिला का नाम वेंकटेश पंडित की 28 वर्षीय शोभा देवी बताया जा रहा है जो तरारी के इटौर गांव की रहनेवाली है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की सूचना मिलने पर गुजरात मे प्राइवेट कंपनी में काम करनेवाला महिला का पति वेंकटेश कुमार अपने घर के लिए रवाना हो चुका है। 

बताया जाता है की महिला अपना चेकअप कराने सदर अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद उसे तत्काल भर्ती करने के बाद उसे एक साथ तीन बेटे हुए। इधर तीन बेटों के एक साथ जन्म के बाद प्रसूता की बहन और बहनोई भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रसुता को पहले से एक लड़का और एक लड़की भी है। वहीं आज इन दोनों के अलावा उनके घर में तीन बच्चों की किलकारी गुंजने से खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रसुती महिला के परिजन मंतोष पंडित की मानें तो वह लोग डिलीवरी के लिए आरा सदर अस्पताल आए थे। यहां नॉर्मल डिलीवरी के बाद उनकी शाली ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जबकि बच्चे को जन्म कराने की प्रक्रिया में पहुंची जगदीशपुर प्रखंड की आशा वर्कर गीता ने बताया कि डिलीवरी प्रेन महिला को हो रही थी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर अस्पताल लाया गया। जहां महिला को चिकित्सक द्वारा आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया और महिला ने एक साथ बच्चों को जन्म दिया। वहीं नॉर्मल डिलीवरी कराने वाली सदर की चिकित्सक डॉ शादिया बदद ने बताया कि तीन बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। फिलहाल जच्चा और तीनों बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं।