Breaking News : निगरानी के शिकंजे में घुसखोर राजस्व कर्मचारी, घूस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार 

Breaking News : निगरानी के शिकंजे में घुसखोर राजस्व कर्मचारी, घूस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार 
पूर्णिया में निगरानी टीम के शिकंजे में राजस्व कर्माचीर, घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार में घुसखोर कर्मचारी और पदाधिकारियों की कमी नहीं है। हर रोज कोई न कोई निगराने के हत्थे चढ़ रहा है। इस बार मामला पूर्णिया से आया है। निगरानी की टीम ने जिले में नये साल का आगाज कर दिया है। राजस्व कर्मचारी को घूस के साथ रंगेहाथ धर दबोचा है।  कृत्यानंद नगर परोरा के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है। वो रिश्वत के तौर पर 35 हजार रुपये ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया। टीम को पहले से ही इसकी सूचना मिल गई थी। बताया जा रहा है कि सूचक मुख्तार आलम के इसकी शिकायत की थी। इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। जैसे ही रिश्वत लेने के बारे में भनक लगी, टीम ने धावा बोल दिया। साथ ही कार्रवाई करते हुए आरोपी हल्का कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार लिया। राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक जितेश पांडेय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमीन के मोटेशन के नाम पर मुख्तार आलम से 35 हजार रुपये घूस की मांग की थी। आदवेक की शिकायत की जब जांच की गई तो मामला सत्य पाया गया। इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर अवधेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।