मधेपुरा में दारोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार: 7 हजार की घूस लेते ही विजिलेंस ने दबोचा
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा एक........
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में जांच रिपोर्ट पक्ष में देने के लिए पीड़ित से लगातार पैसे की मांग कर रहा था।
कैसे हुई गिरफ्तारी
यह मामला औरईया गांव का है। यहां के निवासी वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा ने 20 मार्च 2026 को पटना स्थित निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सीओ कार्यालय के वाद संख्या 53-25 की जांच की जिम्मेदारी अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई थी, लेकिन वे जांच आगे बढ़ाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी इकबाल मेहदी के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।7 अप्रैल 2026 को ट्रैप के दौरान जैसे ही दारोगा ने पीड़ित से तय 7 हजार रुपये लिए, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से केमिकल लगे नोट बरामद हुए, जो पुख्ता सबूत माने जा रहे हैं।
क्या बोले अधिकारी
विजिलेंस एसपी इकबाल मेहदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।निगरानी विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।













