महाशिवरात्रि पर पटना में बड़ा हादसा – CM हाउस के बाहर थार और पुलिस वाहन में आमने-सामने टक्कर

महाशिवरात्रि की दोपहर राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित CM हाउस के बाहर एक तेज...

महाशिवरात्रि पर पटना में बड़ा हादसा – CM हाउस के बाहर थार और पुलिस वाहन में आमने-सामने टक्कर

महाशिवरात्रि की दोपहर राजधानी पटना में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित CM हाउस के बाहर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पुलिस की गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

‎गाड़ी पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई

‎प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि थार गाड़ी पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

‎ तेज गति से आ रही थार ने सामने से टक्कर मार दी

‎गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि हादसा बीपी मंडल गोलंबर के पास हुआ। शक्ति सुरक्षा दल की टीम गश्ती वाहन से पेट्रोलिंग पर निकली थी, तभी तेज गति से आ रही थार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

‎घटना के समय थार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे में थार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि एक पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं।

‎पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया

‎पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया है और उसके रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें।