बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, STF ने बक्सर से कुख्यात अपराधी को पकड़ा

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। बंगाल STF ने बक्सर में बड़ी दबिश देकर एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई ..

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा, STF ने बक्सर से कुख्यात अपराधी को पकड़ा

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है। बंगाल STF ने बक्सर में बड़ी दबिश देकर एक कुख्यात अपराधी को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद बिहार और बंगाल पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

STF की टीम ने बिहार के बक्सर जिले में छापेमारी की-

दरअसल, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या की जांच कर रही STF की टीम ने बिहार के बक्सर जिले में छापेमारी की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी निवासी विशाल श्रीवास्तव को स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लेकर कोलकाता रवाना हो गई।सूत्रों के मुताबिक, STF को शक है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की साजिश या उसके एग्जिक्यूशन से जुड़े अहम सुराग विशाल श्रीवास्तव के पास हो सकते हैं। इसी इनपुट के आधार पर बंगाल STF ने अचानक कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

हत्या, आर्म्स एक्ट और गंभीर मारपीट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज-

बताया जा रहा है कि विशाल श्रीवास्तव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बक्सर जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और गंभीर मारपीट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से रडार पर था।

इधर, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड को पश्चिम बंगाल की राजनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि विशाल से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की साजिश और इसमें शामिल लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। हालांकि फिलहाल पुलिस उसकी सटीक भूमिका को लेकर आधिकारिक बयान देने से बच रही है।

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया..

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने पुष्टि करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम जिले में आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विशाल श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले में बंगाल STF को सहयोग कर रही है।