बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर भर्ती और प्रोन्नति, गृह विभाग का बड़ा आदेश
बिहार में पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों को तेजी से लागू करते हुए गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 20,937 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया ..
बिहार में पुलिस बल को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों को तेजी से लागू करते हुए गृह विभाग ने बिहार पुलिस में 20,937 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से लंबे समय से भर्ती और प्रमोशन का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों और युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 20,937 पदों में से 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
सरकार ने साफ किया है कि बढ़ती आबादी, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।













