NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- “पेपर बार-बार लीक क्यों हो रहे?”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi )ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ...

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- “पेपर बार-बार लीक क्यों हो रहे?”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi )ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए 2024 और 2026 के पेपर लीक मामलों का जिक्र किया और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने लिखा कि 2024 में पेपर लीक हुआ, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, सीबीआई जांच शुरू हुई और एक समिति बना दी गई।

उन्होंने कहा कि 2026 में भी वही स्थिति देखने को मिली। पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई, सीबीआई जांच फिर शुरू हुई और अब एक नई समिति बनाने की तैयारी हो रही है।

देश आपसे जवाब मांग रहा है

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हुए कहा,

“देश आपसे जवाब मांग रहा है। पेपर बार-बार लीक क्यों हो रहे हैं? आप हर बार चुप क्यों रहते हैं? और ऐसे शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटा रहे, जो लगातार नाकाम साबित हो रहे हैं?”NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या तो धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें या फिर खुद जवाबदेही लें।

 गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया

राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि पेपर लीक का मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सत्ता और संस्थाओं में बैठे लोगों की मिलीभगत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।अपने पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा,“NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को हटाइए या जवाबदेही खुद लीजिए।”बता दें कि NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बनी हुई है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रहा है।