NEET Student Death Case:, CBI ने उठाया बड़ा सुराग,मोबाइल से खुल सकता है नीट छात्रा केस का रहस्य!

बिहार को झकझोर देने वाली NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध रेप-मौत ने पूरे प्रदेश को सदमें में डाल दिया है। इस सनसनीखेज मामले की गहराई तक पहुंचने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मोर्चा संभाल लिया है।जांच की शुरुआती पड़ताल में CBI की टीम ने SIT, स्थानीय थाने के SI और पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ की। कई अहम सुराग एक के बाद एक सामने आने लगे हैं। इस ....

NEET Student Death Case:, CBI ने उठाया बड़ा सुराग,मोबाइल से खुल सकता है नीट छात्रा केस का रहस्य!

बिहार को झकझोर देने वाली NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध रेप-मौत ने पूरे प्रदेश को सदमें में डाल दिया है। इस सनसनीखेज मामले की गहराई तक पहुंचने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मोर्चा संभाल लिया है।जांच की शुरुआती पड़ताल में CBI की टीम ने SIT, स्थानीय थाने के SI और पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ की। कई अहम सुराग एक के बाद एक सामने आने लगे हैं। इस पूरे केस में सबसे बड़ी कड़ी एक पान की दुकान से मिला मोबाइल फोन बनकर उभरी है।

 करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई
दुकानदार के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल उसे दिया और कहा, “कोई लेने आएगा।” महज़ दस मिनट बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांच लोग आए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बयान दिया कि वह शख्स का नाम तो नहीं जानता, लेकिन पहचान सकता है। CBI अब इस बयान को केस की महत्वपूर्ण कड़ी से जोड़ रही है।छात्रा के मामा को पटना मुख्यालय तलब किया गया, जहां करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। उनसे 5 फरवरी को जहानाबाद से पटना लौटने और तबीयत बिगड़ने की घटना पर सवाल पूछे गए। वहीं छात्रा के भाई के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स भी जांच के दायरे में हैं। जरूरत पड़ने पर उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

5 जनवरी की पूरी टाइमलाइन रीक्रिएट की
जांच एजेंसी ने 5 जनवरी की पूरी टाइमलाइन रीक्रिएट की। छात्रा जहानाबाद से ट्रेन पकड़कर पटना जंक्शन पहुंची, करबिगहिया छोर से बाहर निकली, ई-रिक्शा से हॉस्टल के पास उतरी और पैदल अंदर गई। CBI की टीम ने उसी रूट का दौरा कर घटनाक्रम दोहराया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।इस बीच, धमकी भरे दो खतों ने केस को और रहस्यमय बना दिया है। एक सादे कागज पर लिखे खत में चेतावनी दी गई: “पहले बेटी गई, नहीं मानोगे तो बेटा भी जाएगा।” बिहार पुलिस की FSL टीम ने खत की लिखावट की जांच के लिए घर से सैंपल जुटाए और दरवाजों-खिड़कियों तक की माप ली।CBI की अलग-अलग टीमें हॉस्टल मालिक की गतिविधियों, वहां आने-जाने वाले लोगों, मोबाइल के व्हाट्सएप चैट, कॉल और SMS हिस्ट्री समेत सभी एंगल से पड़ताल कर रही हैं।