NEET छात्रा संदिग्ध मौत मामला: जांच में पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी,शंभू गर्ल्स हॉस्टल का दोबारा दौरा

राजधानी पटना  के चर्चित NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में जांच अब और तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जिम्मेदारी संभाल चुकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब सच तक पहुंचने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट का सहारा लेने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी करीब 10 संदिग्ध और अहम लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस प्रक्रिया............

NEET छात्रा संदिग्ध मौत मामला: जांच में पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी,शंभू गर्ल्स हॉस्टल का दोबारा दौरा

राजधानी पटना  के चर्चित NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में जांच अब और तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जिम्मेदारी संभाल चुकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब सच तक पहुंचने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट का सहारा लेने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी करीब 10 संदिग्ध और अहम लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस प्रक्रिया के लिए संबंधित व्यक्तियों की सहमति और अदालत की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

 शंभू गर्ल्स हॉस्टल का दोबारा दौरा
बता दें कि CBI ने केस अपने हाथ में लेने के बाद जांच की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटनास्थल शंभू गर्ल्स हॉस्टल का दोबारा दौरा किया। इस दौरान टीम ने हॉस्टल परिसर की बारीकी से जांच की और दो बैग में रखे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रा के कपड़ों से मिले स्पर्म के डीएनए का संदिग्ध के डीएनए सैंपल से मिलान कराना है, जो केस की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है।

छात्रा के कमरे का निरीक्षण
सोमवार को केस टेकओवर के 12 दिन बाद CBI की टीम फिर से हॉस्टल पहुंची। इस दौरान टीम ने हॉस्टल संचालिका और दोनों वार्डेन को साथ लेकर छात्रा के कमरे का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की। जांच के क्रम में उस युवक से भी पूछताछ की गई, जिसने सबसे पहले दरवाजा तोड़कर छात्रा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था। वहीं, उस गार्ड से भी सवाल-जवाब किए गए, जिसने छात्रा को गोद में उठाकर नीचे पहुंचाया था।

 मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड
जांच एजेंसी अब केस से जुड़े हर संभावित सबूत को खंगाल रही है। छात्रा के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) हासिल कर लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद के संपर्कों का पता लगाया जा सके। सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम दोबारा छात्रा के गृह जिला जहानाबाद जाकर परिजनों और करीबी लोगों से भी अतिरिक्त जानकारी जुटा सकती है। फिलहाल, CBI की जांच कई अहम बिंदुओं पर केंद्रित है और एजेंसी वैज्ञानिक साक्ष्यों, डिजिटल डेटा और गवाहों के बयान के आधार पर इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इस मामले में आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।