सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
बिहार के चर्चित चेहरों में शामिल हो रहे निशांत कुमार का रविवार को सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशांत कुमार ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की ......
बिहार के चर्चित चेहरों में शामिल हो रहे निशांत कुमार का रविवार को सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशांत कुमार ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
20 साल पहले अक्सर आता था यहां
मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने बताया, “करीब 20 साल पहले मैं अक्सर यहां आया करता था। सब बाबा की कृपा है।जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि यहां आने वाले कई लोग मंत्री बन जाते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, जी सब ठीक है। भगवान की कृपा है।
नीतीश कुमार के कामों की सराहना
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है, उसे जनता कभी नहीं भूल सकती।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने उनके पिता को स्नेह और आशीर्वाद दिया, वही विश्वास आगे भी बना रहे।निशांत कुमार के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। बता दें कि हाल के दिनों में उनकी बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी भूमिका बिहार की राजनीति में और स्पष्ट हो सकती है।













