‘निश्चय रथ’ पर सवार होकर मैदान में उतरेंगे निशांत कुमार, 3 मई से बिहार यात्रा की तैयारी
बिहार की राजनीति में एक नई हलचल की आहट है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही पूरे बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं। खास बात यह है कि यह यात्रा किसी साधारण...
बिहार की राजनीति में एक नई हलचल की आहट है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही पूरे बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं। खास बात यह है कि यह यात्रा किसी साधारण साधन से नहीं, बल्कि एक विशेष रूप से तैयार की गई लग्जरियस बस ‘निश्चय रथ’ से होगी, जो पहले खुद नीतीश कुमार की यात्राओं का हिस्सा रह चुकी है।
निश्चय रथ’ को पूरी तरह से राजनीतिक और विकासात्मक थीम पर डिजाइन किया गया
इस ‘निश्चय रथ’ को पूरी तरह से राजनीतिक और विकासात्मक थीम पर डिजाइन किया गया है। बस के चारों तरफ लगे पोस्टर और स्टिकर नीतीश कुमार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाते हैं। इनमें महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं, ‘पिंक बस’ सेवा, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, और जीविका दीदियों से जुड़ी पहलें प्रमुख रूप से दिखाई देती हैं। बस पर बड़े-बड़े स्लोगन भी लिखे गए हैं, जैसे— “बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार” और “रोजगार मतलब नीतीश सरकार”।
इस अभियान की शुरुआत मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) से
सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार 3 मई से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। संभावना है कि इस अभियान की शुरुआत मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) से हो। इस दौरान वे पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और जमीनी स्तर पर अपने पिता के कार्यों का फीडबैक भी लेंगे।यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक दौरा नहीं, बल्कि एक तरह से नीतीश कुमार के विकास मॉडल को फिर से जनता के बीच ले जाने की कोशिश मानी जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निशांत कुमार की यह पहल बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ लाती है।













