Nitish Kumar Rajya Sabha: पीएम मोदी ने दी नीतीश कुमार को बधाई, मांझी बोले –बिहार विल मिस यू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में उन्हें शपथ दिलाई।इसके साथ ही वह विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों का सदस्य बनने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।  शपथ  इस दौरान बिहार एनडीए के नेताओं के साथ....

Nitish Kumar Rajya Sabha: पीएम मोदी ने दी नीतीश कुमार को बधाई, मांझी बोले –बिहार विल मिस यू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में उन्हें शपथ दिलाई।इसके साथ ही वह विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों का सदस्य बनने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।  शपथ  इस दौरान बिहार एनडीए के नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी
बता दें कि  राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद सीएम नीतीश को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के अनुभव की भी सराहना भी की है। नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

जीतन राम मांझी ने लिखा 
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए पोस्ट  शेयर किया है। अपने एक्स पोस्ट में जीतन राम मांझी ने लिखा है,आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूँगा। बस इतना कहूँगा।“बिहार विल मिस यू नीतीश जी।”ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है। बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी कई बार सीएम नीतीश को राज्यसभा जाने पर बधाई दे चुके हैं।