नीतीश कुमार का 17वां दौरा वाल्मीकिनगर में, ईको-टूरिज्म से बगहा जिला तक बड़े ऐलान की उम्मीद
बिहार का मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला वाल्मीकिनगर आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 17वें दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं, और इस बार उनका फोकस साफ है। ईको-टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देना।दोपहर 3:50 बजे वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आएगा। इस दौरान.....
बिहार का मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाला वाल्मीकिनगर आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 17वें दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं, और इस बार उनका फोकस साफ है। ईको-टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देना।दोपहर 3:50 बजे वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आएगा। इस दौरान वे कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे।
दो नए गिद्ध संरक्षण केंद्रों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री के इस दौरे का सबसे मुख्य आकर्षण वाल्मीकिनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम है। यहां सीएम दो नए ‘गिद्ध संरक्षण केंद्रों’ का उद्घाटन करेंगे, मुख्यमंत्री ‘ईको पर्यटन केंद्र’ का शिलान्यास करेंगे। जो भविष्य में पर्यटकों के लिए मुख्य केंद्र बनेगा। वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी यह है कि सीएम नई जंगल सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे अब पर्यटक और भी सुगमता से जंगल की खूबसूरती और बाघों की दहाड़ का अनुभव कर सकेंगे।
लवकुश पार्क में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा
वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह दौरा खास मायने रखता है, क्योंकि अब जंगल सफारी के जरिए पर्यटक बाघों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।वाल्मीकिनगर पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले ‘दौन नहर शाखा सेवा पथ’ के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण करेंगे, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बाद सीएम लवकुश पार्क जाएंगे, जहां चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत
इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी चरम पर हैं। लंबे समय से उठ रही बगहा को जिला बनाने की मांग एक बार फिर चर्चा में है। चूंकि मुख्यमंत्री पहले इस पर संकेत दे चुके हैं, ऐसे में उनके संबोधन से किसी बड़े ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है।जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अगुवाई में प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरा कार्यक्रम तय समय के अनुसार संचालित होगा और शाम 4:35 बजे मुख्यमंत्री की वापसी पटना के लिए प्रस्तावित है।वाल्मीकिनगर मुख्यमंत्री के पसंदीदा गंतव्यों में रहा है। वे अब तक यहां 16 बार आ चुके हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं। यही वजह है कि इस बार का दौरा विकास, पर्यटन और राजनीति ,तीनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।













