बिहार अधिकार यात्रा का दूसरा दिन,बख्तियारपुर में सोने का मुकुट पहनाकर तेजस्वी यादव का स्वागत, भीड़ जुटाने के लिए बुलाई गई डांसर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। यात्रा का मुख्य फोकस नीतीश सरकार पर हमला और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां है।वहीं बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। मंच पर राजद समर्थकों ने उन्हें सोने का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। वहीं इस दौरान एक समर्थक पूरे शरीर को राजद के हरे रंग में रंगकर.........

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। यात्रा का मुख्य फोकस नीतीश सरकार पर हमला और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां है।वहीं बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। मंच पर राजद समर्थकों ने उन्हें सोने का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। वहीं इस दौरान एक समर्थक पूरे शरीर को राजद के हरे रंग में रंगकर सभा स्थल पर पहुंचा।
यात्रा का रूट
तेजस्वी के आने से पहले बख्तियारपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीड़ जुटाने के लिए यहां डांसरों को भी बुलाया गया था।आज तेजस्वी यादव बख्तियारपुर से निकलकर बाढ़ और मोकामा (अनंत सिंह का गढ़) पहुंचेंगे। इसके बाद वे बेगूसराय जाएंगे। यहां वे सिमरिया और बेगूसराय सदर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। रात में वे सर्किट हाउस में रुकेंगे।
नीतीश सरकार पर हमला
वहीं पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, 'हमारी बिहार अधिकार यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बिहार में बढ़ते क्राइम पर भी नीतीश सरकार को घेरा।'पटना में तेजस्वी यादव ने कहा, कहीं भी हम जा रहे हैं तो हजारों हजार लोग इस यात्रा को समर्थन देने सड़क पर पहुंच रहे हैं। बिहार की पूरी जनता मौजूदा सरकार से आक्रोशित है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है, ब्लॉक थाने में घुसखोरी बढ़ गई है। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।"
पीएम मोदी पर बयान
इधर, तेजस्वी की यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 'तेजस्वी महाथेथर और महापतीत हैं।'तेजस्वी ने मंगलवार को 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान जहानाबाद में तेजस्वी यादव के सामने ही RJD विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ पोस्टर लहराए गए और नारेबाजी की गई।बता दें कि तेजस्वी यादव ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा। तेजस्वी ने कहा- अमित शाह को प्रधानमंत्री का बर्थडे पार्टी मनाना चाहिए। अमित शाह आए तो बताएं कि बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अब तक क्यों नहीं बन पाया?